झुंझुनू: अखिल भारतीय किसान सभा ने कलेक्ट्रेट के सामने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
झुंझुनू कलेक्ट्रेट के सामने अखिल भारतीय किसान सभा ने गुरुवार सुबह 11:00 के आसपास 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि हमारी 10 सूत्री मांगों में मुख्य मांग है कि कई गांव से 765 केवी हाई टेंशन बिजली लाइन जो किसानों के खेतों से जा रही है उनको मुआवजा मिलना चाहिए