झुंझुनू: वार्ड 31 सहित विभिन्न वार्ड के लोगों ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में पीने के पानी की मांग कर जताया विरोध
झुंझुनू के वार्ड नंबर 31 सहित विभिन्न वार्ड के लोगों ने बुधवार दोपहर 12:00 के आसपास जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में विरोध जताया और पीने के पानी की मांग करते हुए आक्रोश भी जाहिर किया,लोगो ने कहा कि एलएनटी में पहली बात तो पानी की सप्लाई नहीं हो रही दूसरी बात गंदे पानी की वजह से लोग इसको पी नहीं सकते और गंदे पानी से बीमारी का अंदेशा बना हुआ है