झुंझुनू: नाबालिक से रेप के दोषी आरोपी को पोक्सो न्यायालय ने सुनाई 20 साल की सजा, 68,000 रुपये का लगाया जुर्माना
झुंझुनू पोक्सो न्यायालय ने नाबालिक लड़की से रेप के मामले में बुधवार शाम 4:00 बजे के आसपास एक फैसला सुनाते हुए आरोपी दीपक पुनिया निवासी पूनिया की ढाणी तन सोंथली थाना गुढ़ा गोडजी जी को 20 साल की सजा 68000 के जुर्माने से दंडित किया है, आरोपी ने 21 मई 2021 को पीड़िता को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था आरोपी पहले से नाबालिक को परेशान कर रहा था