झुंझुनू: यमुना नहर के मुद्दे पर कांग्रेस हुई हमलावर, बजट में जिक्र न होने पर जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने साधा निशाना
राज्य के बजट में यमुना नहर का जिक्र न होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि भाजपा ने चुनावों में यमुना के पानी के नाम पर वोट तो ले लिए, लेकिन बजट में इसका प्रावधान तक नहीं किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की बजट पर प्रतिक्रिया सामने आई है।