झुंझुनू: इस्लामपुर गांव में 200 साल पुराने ऐतिहासिक कुएं को तोड़ने के विरोध में गांव के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया
झुंझुनू के इस्लामपुर गांव में करीब 200 साल पुराने ऐतिहासिक कुएं को तोड़कर कुछ दबंग किस्म के लोग अतिक्रमण करना चाह रहे हैं,जिसको लेकर इस्लामपुर गांव के काफी संख्या में युवकों ने जिला कलेक्टर को बुधवार शाम 4:00 के आसपास ज्ञापन सौंप कर ऐतिहासिक धरोहर को बचाने की मांग की है, युवकों ने बताया की कुएं को तोड़कर कुछ लोग वहां पर अतिक्रमण करना चाहते हैं