झुंझुनू: रोडवेज़ बस स्टैंड पर युवक की गर्दन काटने की झूठी सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस की हुई परेड
झुंझुनूं जिले के रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवक की गर्दन काटने की झूठी सूचना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि बस स्टैंड स्थित एक सैलून में युवक की गर्दन काट दी गई है। इस सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की।