पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे पटना के राजेन्द्र नगर स्थित 21 एकड़ भू-खंड में नवनिर्मित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे परिसर, विभिन्न गैलरियों और वैज्ञानिक प्रदर्शों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन भी किया। निरीक्षण के दौरान