पिपरिया: इतवारा बाजार के सूने मकान में चोरी, अज्ञात चोर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के जयप्रकाश वार्ड स्थित नवजोत स्कूल के पास इतवारा बाजार में शनिवार को एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी शाम करीब 5 बजे उस समय लगी जब मकान मालिक मनीष कुमार घर लौटे और ताले टूटे तथा सामान बिखरा मिला।