मुलताई: चंदोरा बीरूल बाजार मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत व एक गंभीर रूप से घायल
Multai, Betul | Sep 26, 2024 सांडिया से चंदोरा होते हुए बिरूल बाजार पहुंच मार्ग पर आज गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ग्राम बीरूल बाजार निवासी सुरेश सातपुते और सकाराम बनकर दोनों मुलताई किसी काम से गए हुए थे।