चकाई: बिचकोड़वा पुलिस ने बाइक जांच में दर्जनों बाइक चालकों से वसूला जुर्माना, चार हज़ार रुपए की वसूली
Chakai, Jamui | Feb 23, 2025 सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन कराने को लेकर बिचकोड़वा पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहा पर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया। पुलिस लगातार लोगों से यात्रा के दौरान हेलमेट का उपयोग करने की अपील कर रही है।इसी क्रम में बिचकोड़वा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को दो बजे वाहन जांच किया गया।