चकाई: गरही सोतारी गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला, जिससे हुई मौत
Chakai, Jamui | Feb 21, 2025 चकाई थाना क्षेत्र के रामचंद्रडीह अंतर्गत गरही सोतारी गांव में शुक्रवार दोपहर दो बजे ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक 15 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गरही सोतारी गांव निवासी गुड्डू रविदास के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।