गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर बड़हरा विधायक ने की बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरा/बड़हरा, 22 अगस्त 2026। गंगा नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के तटीय गांवों में पानी फैलने की आशंका को देखते हुए बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बड़हरा प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
Arrah, Bhojpur | Aug 22, 2026