हज़ारीबाग: कटकमसांडी में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आराभुसाई आदिवासी टोला के जंगल में पुलिस ने अवैध नकली विदेशी शराब निर्माण के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की। 31 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना पर पुलिस निरीक्षक साहिद रजा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही तस्कर जंगल की ओर फरार हो गए, जिनकी पहचान कर ली गई है। मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रीट, खाली बोतलें, ढक्कन व फर्जी स्टिकर बरामद किए गए। इस संबंध में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।