हज़ारीबाग: UGC एक्ट 2026 के विरोध में हजारीबाग में सवर्ण समाज का विशाल सम्मेलन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
UGC एक्ट 2026 के विरोध में रविवार को एक बजे हजारीबाग के ठाकुरबाड़ी परिसर में सवर्ण समाज द्वारा एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य UGC एक्ट 2026 के प्रति विरोध दर्ज कराते हुए केंद्र सरकार तक समाज की नाराज़गी पहुँचाना रहा।