हज़ारीबाग: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हजारीबाग के बैनर तले सांसद सेवा कार्यालय, झंडा चौक में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम रहे, जिन्हें सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों व दलित उत्थान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।