हज़ारीबाग: विनोद भगत भी हजारीबाग नगर निगम चुनाव में महापौर पद के उम्मीदवार होंगे
हजारीबाग नगर निगम आम चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, शहरी क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नेता जनता से समर्थन की अपील करने लगे हैं। हालांकि सभी प्रत्याशी चुनाव चिन्ह मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद प्रचार अभियान में तेजी आने की संभावना है।