फारबिसगंज: पोठिया गांव में बच्चों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला हुई घायल, इलाज जारी
पोठिया गांव में वॉर्ड-5 में बच्चों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया गया। यहां चिकित्सक ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया।