गोरखपुर: गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में थे वांछित
गोरखपुर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने आशुतोष सिंह, हर्ष जायसवाल और अनिकेत भारती उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज