सीकरी: भरतपुर में युवक की डूबने से हुई मौत, भैंस चराने गया था जंगल
राजस्थान के Bharatpur जिले के रुदावल थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। राजपुरा निवासी 25 वर्षीय थानसिंह भैंस चराने के लिए जंगल की ओर जा रहा था, तभी पैर फिसलने से वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।