अलवर: साबड़ीवास में फिर अवैध खनन का शोर, ग्रामीणों ने प्रशासन से रोक लगाने की की मांग
Alwar, Alwar | Jun 15, 2026 अलवर ग्रामीण। साबड़ीवास ग्राम पंचायत में अवैध खन का मामला फिर गरमाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात खन हो रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान और सड़कें खराब हो रही हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से आमजन परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।