मोठ: गरौठा में अवैध खनन पर प्रशासन ने किया बड़ा एक्शन, दबोचे दो ट्रैक्टर, माफियाओं में मची हड़कंप
Moth, Jhansi | Apr 3, 2026 झांसी के गरौठा क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।