टोहाना: टोहाना में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ, 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
टोहाना में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय पोषण माह-2026 शुरू किया। 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' थीम के तहत 5 मुख्य विषयों पर फोकस होगा। स्थानीय पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और पीएम मातृ वंदना योजना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।