वारिसनगर: शराब पीने के जुर्म में मथुरापुर पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर ओपी पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दोनो पियक्कड़ नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था, किसी ने इसकी जानकारी मथुरापुर ओपी के पुलिस को दी। मथुरापुर ओपी की पुलिस ने दोनो को धर दबोचा। पियक्कड़ों की पहचान सूरज कुमार एवं दिलीप कुमार के रूप में की गई है।