वारिसनगर: नगर निगम समस्तीपुर के मथुरापुर से सटे वार्ड 9 में मेयर अनिता राम ने फीता काटकर पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन।
मेयर अनिता राम व वार्ड पार्षद शिवचंद्र यादव ने संयुक्त रूप से मथुरापुर से सटे वार्ड 9 में परतापुर चौक से हरिलाल महतो के घर तक pcc निर्माण को लेकर 7 लाख 40 हजार 7 सौ 2 रुपए से बनने वाली सड़क का शिलान्यास व परतापुर चौक से गोदान 7 लाख 48 हजार 4 सौ 84 रुपए की लागत से बने pcc सड़क का उद्घाटन फीता काटकर किया।मौके पर बीनू जी,गुंजन सिंह,अजीत कुमार व अन्य मौजूद रहे।