वारिसनगर: मथुरापुर नगर निगम वार्ड 11 एवं वार्ड 14 में मेयर अनीता राम ने विभिन्न योजनाओं का फीता काटकर किया उद्घाटन।
वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर नगर निगम वार्ड 11 एवं वार्ड 14 में मेयर अनीता राम ने विभिन्न योजनाओं का फीता काटकर उद्घाटन किया। मेयर अनीता राम ने बताया कि वार्ड 11 में वार्ड पार्षद श्रीमती पूनम देवी व वार्ड 14 के वार्ड पार्षद रणजीत कुमार साहू के द्वारा नाला एवं पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया था जिसका उद्घाटन आज किया गया है।