वारिसनगर: गोही पंचायत के वार्ड 4 में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की हो रही बर्बादी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
वारिसनगर प्रखंड के गोही पंचायत के वार्ड चार में प्रतिदिन सड़क के नीचे बिछाई गई पाइप के फूटे होने के कारण हजारों लीटर पानी मुख्य सड़क व नाला में बहती दिख रही है। जानकारी देते हुए ग्रामीण राजन कुमार ने बताया कि पाइप फूटे होने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी यूं ही सड़क व नाले में बहती रहती है जब भी पानी बंद होता है तो नाले का गंदा पानी नल जल से निकलता है।