गुना: कैंट थाना पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन के मामले में फरार एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Guna, Guna | Jun 23, 2026 गुना कैंट थाना पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन मामले में 6 साल से फरार वारंटी पकड़ा है। 23 जून को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2020 में आरोपी श्याम कुमार खटीक निवासी गुलाबगंज गुना पर मामला दर्ज हुआ था। जिला न्यायालय की कार्रवाई से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंटी जारी था। 23 जून को सूचना पर आरोपी श्याम कुमार खटीक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।