सरोजनी नगर: समाजवादी पार्टी का कार्यकाल काले कारनामों से भरा हुआ है, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बयान
आज सोमवार की सुबह 11:30 बजे लगभग देखने को आया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपना बयान देते हुए कहा, समाजवादी पार्टी या उनके मुखिया अखिलेश यादव 2012 से 17 तक कार्यकाल रहा। उनका कार्यकाल काले कारनामों से भरा हुआ है। उन्होंने लोगों को बांटने का काम किया और कब्जा करने का काम भी किया है। साथ ही माफियाओं को संरक्षण देने का भी काम किया।