गुरूर: ग्राम ठेकवाडीह के स्कूल में 5 फीट गहरा गड्ढा दुर्घटनाओं को दे रहा आमंत्रण, जिम्मेदार बेखबर
Gurur, Balod | Jul 28, 2026 शासकीय विद्यालय मे सोखता गड्ढा को इस तरह अधूरा करके ग्राम पंचायत द्वारा छोटे बच्चो के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हर पल यहां अनहोनी की आशंका बनी हुई है। यही स्थिति शासकीय प्राथमिक शाला से लगे हुए आंगनबाड़ी केंद्र की भी है। यहां भी सोखता गड्ढा को अधूरा छोड़ दिया गया है, जहां छोटे बच्चो के साथ अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही है।