तरबगंज: वजीरगंज पूरेसूचित निवासी व्यक्ति ने विपक्षियों पर अभद्रता करते हुए पिटाई करने का लगाया आरोप, चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
वजीरगंज पूरेसूचित निवासी कृष्ण नन्दन तिवारी ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि,25 मार्च की रात 10 बजे वह सड़क के किनारे अपने बरामदे के बाहर फोन पर बात कर रहा था।तभी शराब के नशे में विपक्षी धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम उपरोक्त आए और पैर पर मोटरसाइकिल चढ़ा दिए।जिससे बाइक लेकर वह सड़क पर गिर गए और वादी से अभद्रता करने लगे। तब वादी ने उन्हें समझा-बुझा भेजा।