तरबगंज: वजीरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर फार्म के निकट पेट्रोल पम्प के पास युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
नवाबगंज - मनकापुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मण पुर फार्म के निकट पेट्रोल पम्प के पास सड़क पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगो ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे नवाबगंज सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।