तरबगंज: एसएसबी जवानों को लेकर क्षेत्र भ्रमण पर गयी बस बालेश्वरगंज महराजगंज मार्ग पर ग्रामपंचायत सोनबरसा के पास फंस गयी
गुरुवार को वजीरगंज कस्बे से गस्त की शुरुवात कर बालेश्वरगंज राजसगरा डूमरियाडीह, नगवा, काशीपुर, महराजगंज होते हुए सोनबरसा पहुँची जहां सड़क किनारे पाइप डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में गोण्डा डिपो की बस फंस गई। चालक के कड़ी मसक्कत के बाद भी जब बस नहीं निकली तो एसएसबी व पुलिस के जवानों ने धक्का मारकर बस को बाहर निकाला।