तरबगंज: कटहा में ससुराल से घर जाने के लिए निकले युवक का गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला शव सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
शाहपुर धनवा निवासी कमलेश उम्र 30 वर्ष तरबगंज थाना क्षेत्र के कटहा में,अपनी ससुराल रामदास विश्वकर्मा के यहां आया हुआ था,गुरुवार शाम को अपने घर के लिए निकला था,और शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पेड़़ पर फांसी के फंदे से उसका शव लटकता मिला ।ससुराल वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।