तरबगंज: शांतिभंग करने के मामले में अमदही से दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शांतिभंग करने के मामले में अमदही से दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दो अभियुक्त विकास सिंह व कपिल देव सिंह निवासी अमदही को उप निरीक्षक धर्मेंद्र गौतम ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।