तरबगंज: नवाबगंज मनकापुर मार्ग पर साइकिल सवार दंपति को बाइक सवार ने ठोकर मार किया घायल
नवाबगंज मनकापुर मार्ग पर टिकरी के पास साइकिल से जा रहे दम्पत्ति को बाइक सवार ने ठोकर मारकर घायल कर दिया।दम्पत्ति के पुत्र मनीष कुमार ने केस दर्ज कराया है कि,होली के दिन उनके माता पिता साइकिल से जा रहे थे।नवाबगंज मनकापुर मार्ग पर स्थित कन्हैयाबक्स इंटरकालेज के सामने बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।