करायपरसुराय: करायपरसुराय में ईद मिलादुन्नबी पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित, दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश
करायपरसुराय क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम मुफ्ती गुलजार अहमद की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके आदर्शों और मानवता के प्रति दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला गया।