देवास में मोहर्रम की 9वीं तारीख पर पारंपरिक श्रद्धा और अकीदत के साथ ताजियों और बड़े साहब का जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न इमामबाड़ों और पंचायतों के ताजिए इस जुलूस में शामिल हुए।
मोहर्रम की 9वीं तारीख पर निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। ताजिए और बड़े साहब का जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने जगह-जगह स्वागत और दर्शन किए। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से पुनः अपने निर्धारित स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन भी मुस्तैद रहा। वहीं आज मोहर्रम की 10वीं तारीख पर परंपरागत रूप से बड़े साहब की दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking