चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 और फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और ई-फाइल प्रणाली से कार्य करने के निर्देश दिए गए।