गुरारू: गुरारू में महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर व्यक्ति की मौत, यूपी के आजमगढ़ का था मृतक
Guraru, Gaya | Nov 2, 2026 पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के गुरारू स्टेशन पर सोमवार तड़के करीब 3 बजे ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के आजमगढ़ निवासी चंदन चतुर्वेदी (35) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह महाबोधि एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। गुरारू स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।