पटना ग्रामीण: पटना: राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने महिला संवाद के लिए आवंटित राशि को बिहार की जनता की गाढ़ी कमाई बताया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं और इसके लिए 250 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। इसे लेकर बुधवार शाम 4:00 बजे राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि यह पैसा सृजन की नहीं बल्कि बिहार के जनता की गाढ़ी कमाई है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवाल से सत्ता पक्ष के नेताओं को मिर्ची लगी हुई है।