पटना ग्रामीण: पटना: विधायक रामबली सिंह यादव का आरोप, बिहार सरकार पूंजीपतियों को जमीन देने पर तुली है
जमीन सर्वेक्षण को लेकर भाकपा माले विधायक रामबली सिंह यादव ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार सरकार की नियत बिहार के सरकारी जमीन को लैंड बैंक बनाकर अंबानी और अडानी को देने की है। मौके पर रामबली सिंह यादव ने यह भी कहा कि सरकार की नियत किसानों, मजदूरों और गरीबों को परेशान करने की भी है।