पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव को पंजीकृत अपराधी बताया
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राजनीतिक तौर पर पंजीकृत अपराधी बताया है। मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपने पिता से जाकर पूछना चाहिए कि उनके परिवार ने बिहार को कैसे लूटा है।