बरवाला: रत्तेवाली में किसानों के सिंचाई नलकूपों से केबल चोरी, मामला दर्ज
मंगलवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार गांव रत्तेवाली से कई किसानों के सिंचाई नलकूपों से बिजली की केबल चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बरखा राम पुत्र मुख्तयार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि 29 मार्च को चोरी हुई। इसके अलावा गांव के कई किसानों के ट्यूबवेल पर चोरी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी