खलीलाबाद: सोनी होटल के सामने बने डायवर्सन कट को बंद किया गया, खोलने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने दिया ज्ञापन
खलीलाबाद शहर के सोनी होटल के ठीक सामने नेशनल हाईवे पर डायवर्सन कट को पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है जिसको खोलने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे खलीलाबाद सदर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन।वहीं उन्होंने बताया कि कट को बंद न किया जाए बल्कि वहां ब्रेकर बना दिया जाए।