छबड़ा: खाद पर अनावश्यक अटैचमेंट बंद करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा ज्ञापन
Chhabra, Baran | Aug 24, 2025 छीपाबड़ौद तहसील क्षेत्र के सभी व्यापारियों द्वारा यूरिया और डीएपी पर अनावश्यक अटेचमेन्ट बन्द करने के संदर्भ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को महेन्द्र नागर के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा। सारा माल बारां के होल सेलरो से आता है। होल सेलर अपनी मर्जी से डीलरो को अनावश्यक अटेचमेन्ट जबरदस्ती दे रहे है। जिससे किसानो को लेने मे परेशानी हो रही है।