बिल्सी: श्री कृष्ण जन्माष्टमी और ईद मिलादुन्नबी को लेकर बिल्सी कोतवाली में शांति समिति की बैठक
Bilsi, Budaun | Aug 20, 2026 बिल्सी (बदायूं)। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को बिल्सी कोतवाली प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार सिंह और सीओ आलोक सिद्धू ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की और सभी नगरवासियों से त्यौहारों को शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।