महागामा: ऊर्जा नगर में जनता की सुविधा के लिए नगर अध्यक्ष ने खोला कार्यालय
Mahagama, Godda | May 15, 2026 महागामा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर विजई होने के उपरांत नगर अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने जनता की सुविधा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा नगर में एक आवासीय कार्यालय की व्यवस्था की है। इस संबंध में उन्होंने ईसीएल प्रबंधन से आग्रह कर एक क्वार्टर प्राप्त किया जिसे अब पूर्ण रूप से जनता की सेवा हेतु समर्पित किया गया है।