कुचायकोट: कूर्मटोला गांव के पास उत्पाद विभाग ने एक मोटरसाइकिल सवार को 25 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के कूर्मटोला गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार को 25 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी का शिवशंकर कुमार बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज रविवार को शाम 6 बजे दी। उन्होंने बताया की शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।