बलिया: सुखपुरा पुलिस ने सरिया चोरी के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ई-रिक्शा से ले जा रहे थे माल
Ballia, Ballia | Jun 12, 2025 सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वासपाली (मिढ्ढा) गांव में स्थित सीमेन्ट-सरिया की एक दुकान से सरिया चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 11 जून की सुबह हुई, जब दुकान मालिक ने तीनों को ई-रिक्शा पर चोरी का सामान ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसकी जानकारी गुरूवार की दोपहर करीब 11 बजे प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे ने दी