Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

सीहोर: देवी धाम सलकनपुर में प्रतिदिन आ रहे हजारों श्रद्धालु#news #devidham #salkanpur #sehore #praveenyadav

MORE NEWS

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की निरंतर कार्यवाही

इटारसी के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कार्यवाही के दौरान 10 प्रकरण दर्ज

50 पाव देशी शराब, 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1250 किलो महुआ लाहन जब्त

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन, विनिर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा मंडल प्रभारी अधिकारी श्री अभिलाष पाठक के नेतृत्व में शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा इटारसी शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान इटारसी के गरीबी लाइन, नाला मोहल्ला, सूरजगंज, बालाजी मंदिर एवं पुरानी इटारसी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए।

आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान 50 पाव देशी मदिरा, 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1250 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 36 हजार 800 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश अहिरवार सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav  Home Department of Madhya Pradesh General Administration Department, MP

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की निरंतर कार्यवाही इटारसी के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कार्यवाही के दौरान 10 प्रकरण दर्ज 50 पाव देशी शराब, 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1250 किलो महुआ लाहन जब्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन, विनिर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा मंडल प्रभारी अधिकारी श्री अभिलाष पाठक के नेतृत्व में शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा इटारसी शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान इटारसी के गरीबी लाइन, नाला मोहल्ला, सूरजगंज, बालाजी मंदिर एवं पुरानी इटारसी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए। आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान 50 पाव देशी मदिरा, 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1250 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 36 हजार 800 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश अहिरवार सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, डेयरी और रेस्टोरेंट से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस. दियावार एवं श्री भोजराज सिंह धाकड़ ने नर्मदापुरम स्थित गुबरेले डेयरी एवं साईं आर्यन रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर दूध, आटा एवं मैदा के कुल चार नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन एवं अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले में दूध, दुग्ध उत्पादों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान जारी रहेगा।

#narmadapuram 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh

खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, डेयरी और रेस्टोरेंट से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस. दियावार एवं श्री भोजराज सिंह धाकड़ ने नर्मदापुरम स्थित गुबरेले डेयरी एवं साईं आर्यन रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर दूध, आटा एवं मैदा के कुल चार नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन एवं अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले में दूध, दुग्ध उत्पादों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान जारी रहेगा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

नर्मदापुरम में दामिनी ऐप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्राम पंचायत रोहना के स्कूल में छात्रों को दी गई आपदा से बचाव की जानकारी

कलेक्‍टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार ‘दामिनी ऐप’ पर विशेष जन-जगरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्‍यम से जिले के प्रत्‍येक गांव और घर तक आकाशीय बिजली से बचाव का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत नर्मदापुरम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत रोहना स्थित हाई स्कूल के प्रांगण में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों को "दामिनी ऐप" के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि दामिनी ऐप एक महत्वपूर्ण मोबाइल एप्लिकेशन है। यह ऐप बिजली गिरने की संभावित घटनाओं की पूर्व चेतावनी देता है। इससे लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर जन-धन की हानि से बच सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं अपने मोबाइल में यह ऐप डाउनलोड करें और इसका उपयोग करें। साथ ही अपने परिवार, गांव और आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करें ताकि आपदा के समय अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बिजली गिरने से बचाव के उपाय, आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की और बताया कि सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दामिनी ऐप से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर भी दिया गया।

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्‍यम से समाज में आपदा सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और जिले में बिजली गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना है।

#narmadapuram
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh

नर्मदापुरम में दामिनी ऐप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ग्राम पंचायत रोहना के स्कूल में छात्रों को दी गई आपदा से बचाव की जानकारी कलेक्‍टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार ‘दामिनी ऐप’ पर विशेष जन-जगरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्‍यम से जिले के प्रत्‍येक गांव और घर तक आकाशीय बिजली से बचाव का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत नर्मदापुरम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत रोहना स्थित हाई स्कूल के प्रांगण में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों को "दामिनी ऐप" के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि दामिनी ऐप एक महत्वपूर्ण मोबाइल एप्लिकेशन है। यह ऐप बिजली गिरने की संभावित घटनाओं की पूर्व चेतावनी देता है। इससे लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर जन-धन की हानि से बच सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं अपने मोबाइल में यह ऐप डाउनलोड करें और इसका उपयोग करें। साथ ही अपने परिवार, गांव और आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करें ताकि आपदा के समय अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बिजली गिरने से बचाव के उपाय, आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की और बताया कि सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दामिनी ऐप से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर भी दिया गया। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्‍यम से समाज में आपदा सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और जिले में बिजली गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

छात्रों को शिक्षा का अधिकार, साइबर सुरक्षा और निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी

18 जुलाई को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी

 अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार को विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम् में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला न्यायाधीश नर्मदापुरम श्री दिनेश कुमार नोटिया ने अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट, श्रम कानून, यातायात सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने नेशनल लोक अदालत की भूमिका, मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधान और नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी विस्तार से बताया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के लक्ष्य के प्रति गंभीर और सजग रहने का मार्गदर्शन भी दिया।

शिविर में 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली 138 एन.आई.एक्ट बैंक प्रकरणों हेतु विशेष लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। बताया गया कि पक्षकारगण अपने चैक बाउंस, 138 एन.आई.एक्ट के प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर करा सकते है, जिससे कोर्ट फीस की वापसी एवं विवाद का हमेशा के लिए निराकरण किया जायेगा।

शिविर में जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार नोटिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#narmadapuram
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित छात्रों को शिक्षा का अधिकार, साइबर सुरक्षा और निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार को विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम् में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला न्यायाधीश नर्मदापुरम श्री दिनेश कुमार नोटिया ने अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट, श्रम कानून, यातायात सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने नेशनल लोक अदालत की भूमिका, मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधान और नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी विस्तार से बताया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के लक्ष्य के प्रति गंभीर और सजग रहने का मार्गदर्शन भी दिया। शिविर में 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली 138 एन.आई.एक्ट बैंक प्रकरणों हेतु विशेष लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। बताया गया कि पक्षकारगण अपने चैक बाउंस, 138 एन.आई.एक्ट के प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर करा सकते है, जिससे कोर्ट फीस की वापसी एवं विवाद का हमेशा के लिए निराकरण किया जायेगा। शिविर में जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार नोटिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी

ग्राम मरोडा से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्‍टर-ट्रॉली जप्त

 कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम मरोड़ा तहसील इटारसी से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्‍टर-ट्रॉली जप्त की गई। जप्‍त वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रामपुर गुर्रा थाने में खड़ा किया गया है।  

उक्त वाहन के विरुद्ध म. प्र. खनिज(अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) के प्रावधान अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी ग्राम मरोडा से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्‍टर-ट्रॉली जप्त कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम मरोड़ा तहसील इटारसी से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्‍टर-ट्रॉली जप्त की गई। जप्‍त वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रामपुर गुर्रा थाने में खड़ा किया गया है। उक्त वाहन के विरुद्ध म. प्र. खनिज(अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) के प्रावधान अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026